नए फीचर्स के साथ पेश हुई Altroz Racer

नई दिल्ली। Altroz Racer introduced with new features टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में अल्ट्रोज हैचबैक का अब तक का सबसे स्पोर्टी वर्जन Altroz Racer प्रदर्शित किया। इसमें एक्सटीरियर डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल के समान ही है। टाटा अल्ट्रोज रेसर स्टाइलिंग में बदलाव और एक नई इंफोटेनमेंट सिस्टम सहित कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड के साथ आती है। नई Altroz Racer में वॉयस असिस्ट और वेंटीलेटेड सीट दिए गए हैं। वहीं, इसके इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। आइए जानते हैं इसमें और कौन सी खूबियां हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
को नए सॉफ्टवेयर के साथ एक नई 10.25-इंच टचस्क्रीन यूनिट मिलती है। इसके अलावा, इसमें एक नया 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट, छह एयरबैग, वायरलेस चार्जिंग और एक एयर प्यूरीफायर स्टैंडर्ड के रूप में मिलता है। Altroz Racer में रेड कंट्रास्ट स्टिचिंग, रेड और व्हाइट स्ट्राइप्स के साथ नई ऑल-ब्लैक अपहोल्स्ट्री और हेड रेस्ट्रेंट पर रेसर एम्बॉसिंग भी है।
Read more:Raigarh News: डाक अधीक्षक पर घर घुसकर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
लॉन्च टाइमलाइन समेत अन्य डिटेल
टाटा ने Altroz Racer के लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी नहीं दी है। इसे अभी केवल ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया गया है। टाटा इसे नया 1.2-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन इंजन दे सकता है। अगर अल्ट्रोज़ रेसर लॉन्च की जाती है, तो इसका मुकाबला Hyundai i20 N Line से होगा, जिसकी कीमत 9.99 लाख-12.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।



