धमाल मचाने आ रही ये स्टाइलिश Smartwatch

Poco Watch Gives Tough Fight to Apple Watch: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको (Poco) आने वाले दिनों में अपनी पहली स्मार्टवॉच (Smartwatch), ‘पोको वॉच’ (Poco Watch) लॉन्च करने जा रही है. जहां इस स्टाइलिश स्मार्टवॉच की लॉन्च डेट के अलावा आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, वहीं इसके फीचर्स के बारे में लीक्स के जरिए पता लग गया है. पोको (Poco) की इस शानदार स्मार्टवॉच ने एक मामले में Apple Watch Series 7 को भी पछाड़ दिया है..
Poco Watch की लॉन्च डेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोको (Poco) की पहली स्मार्टवॉच, Poco Watch को एक ग्लोबल लॉन्च ईवेंट में लॉन्च किया जा रहा है. इस लॉन्च ईवेंट को 25 अप्रैल को शाम 8 बजे (GMT+8) आयोजित किया जाएगा यानी भारत में इस ईवेंट को 25 अप्रैल को रात 9:30 बजे देखा जा सकेगा. इस ईवेंट की जानकारी ‘पोको फिलीपींस’ (Poco Philippines) के ट्विटर अकाउंट के जरिए जारी की गई है.
ऐसी दिखती है Poco की स्मार्टवॉच
डिजिट (Digit) की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलीक्स (OnLeaks) के हिसाब से पोको (Poco) की इस स्मार्टवॉच में आपको 1.6-इंच का एमोलेड (AMOLED) डिस्प्ले और 360 x 320 पिक्सल का रेसोल्यूशन मिल सकता है. ये स्मार्टवॉच 225mAh की बैटरी से लैस हो सकती है और इसके डायमेन्शन 39.1 x 34.4 x 9.98mm हो सकते हैं.
Poco Watch के फीचर्स
पोको की पहली स्मार्टवॉच में आपको हार्ट रेट ट्रैकर, ब्लड ऑक्सीजेन लेवल मॉनिटर, स्टेप ट्रैकर और कलोरी ट्रैकर जैसे कई सारे फीचर्स से लैस है. आपको बता दें कि लीक्स के हिसाब से Poco Watch 5ATM वॉटर-रेजिस्टेन्स रेटिंग के साथ आ सकती है और इसे ब्लैक, ब्लू और आइवरी रंगों में बेचा जा सकता है.
इस मामले में Apple Watch से भी है बेहतर
Poco Watch में वैसे तो कई सारे शानदार फीचर्स हैं लेकिन एक मामले में इस गजब की स्मार्टवॉच ने प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड ऐप्पल (Apple) की स्मार्टवॉच, Apple Watch Series 7 को भी पीछे कर दिया है. आपको बता दें कि पोको की नई स्मार्टवॉच बेहद हल्की है और केवल 31 ग्राम की है जबकि Apple Watch Series 7 करीब 39 ग्राम की है. अब तक सामने आई जानकारी को देखें तो इस स्मार्टवॉच में आपको वो सभी फीचर्स मिल रहे हैं जो Apple Watch में दिए गए हैं.
आपको बता दें कि फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर न ही Poco Watch के इन लीक्ड फीचर्स की पुष्टि की है और न ही फीचर्स को लेकर कोई खुलासा किया है.



