मनोरंजन

द केरल स्टोरी ने रचा इतिहास

मुंबई । सिनेमाघरों में द केरल स्टोरी धूम मचा रही है। अपने तीसरे हफ्ते में भी ये फिल्म तगड़ा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म को 35 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया है। द केरल स्टोरी ने अब तक 198 करोड़ 97 लाख का कलेक्शन कर लिया है। द केरल स्टोरी साल 2023 की दूसरी सबसे ज्य़ादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

द केरल स्टोरी ने अपने पहले हफ्ते 70 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में द केरल स्टोरी ने अब तक 27 करोड़ 25 लाख का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ शुरुआती 17 दिनों में 198 करोड़ 97 लाख का कलेक्शन कर लिया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button