राजनीतिक

द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा? राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती जारी,मुर्मू के गांव में बनाए गए 20 हजार लड्डू

Election Result  देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रही है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।

द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा ने विजय जुलूस की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिणाम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। संसद भवन के कमरा नंबर 63 में मतगणना हो रही है और शाम चार बजे के आसपास नतीजे आने की उम्मीद है। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को सभी राज्यों से दिल्ली मंगाया गया था। इस चुनाव में एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।

पहला रुझान आने वाला ह

राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती जारी है अब से कुछ देर में पहला रुझान आने वाला है. सबसे पहले सांसदों के वोटों का रुझान सामने आएगा

जारी है वोटों की गिनती

द्रौपदी मूर्मू या यशवंत सिन्हा? संसद भवन के कमरा नंबर-63 में लगातार जारी है वोटों की गिनती. शाम 5 बजे तक देश को नए राष्ट्रपति मिलने की संभवाना.

Related Articles

Back to top button