देश

दो महीने में सोने के रेट में 5000 रुपये की ग‍िरावट

Gold Price Today : भारतीय बाजार में सोने और चांदी के रेट में मामूली तेजी द‍िखाई दे रही है. मंगलवार को मल्‍टी कमोड‍िटी एक्‍सचेंज (MCX) और सर्राफा बाजार दोनों में ही तेजी आई है. एमसीएक्‍स पर गोल्‍ड (MCX Gold Price) का जून वायदा बाजार 0.08 प्रत‍िशत बढ़कर 50,998 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया. एमसीएक्‍स पर स‍िल्‍वर (MCX Silver Price) का दाम 0.59 प्रत‍िशत बढ़कर 61860 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर पहुंचा गया.

ब्‍याज दर बढ़ने से टूटा था सोना

इससे पहले अप्रैल की आख‍िरी सप्‍ताह और मई के पहले हफ्ते में सोने की कीमत में ग‍िरावट देखी गई. दरअसल, प‍िछले द‍िनों फेडरल र‍िजर्व, बैंक ऑफ इंग्‍लैंड और आरबीआई की तरफ से ब्‍याज दर में इजाफा क‍िया गया था. मार्च की शुरुआत में सोने का भाव 56000 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के करीब आ गया था. इस हिसाब से सोने में फ‍िलहाल 5000 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम की ग‍िरावट चल रही है. सर्राफा बाजार में 22 कैरेट वाला सोना 47161 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर चल रहा है.

47161 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम का रेट

IBJA की तरफ से मंगलवार को रेट के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना मामूली तेजी के साथ 51486 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 23 कैरेट 51280 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 22 कैरेट 47161 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर चल रहा है. इसी तरह 20 कैरेट वाले सोने का भाव 38615 रुपये और 14 कैरेट 30119 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर है.

3 प्रत‍िशत जीएसटी अलग से देना होगा

सोना खरीदने के ल‍िए आपको IBJA की तरफ से जारी रेट पर 3 प्रत‍िशत जीएसटी अलग से देना होता है. इसी तरह IBJA पर मंगलवार को चांदी के रेट में हल्‍की तेजी देखने को म‍िली और यह चढ़कर 61967 रुपये प्रत‍ि किलोग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई.

कैसे करें प्‍योर‍िटी की पहचान

यद‍ि आप सोना खरीदने जाते हैं तो 24 कैरेट प्‍योर‍िटी वाले सोने पर 999 लिखा हुआ होगा. 23 कैरेट गोल्‍ड पर 995 और 22 कैरेट पर 916 ल‍िखा होता है. 18 कैरेट पर 750 जबक‍ि 14 कैरेट पर 585 ल‍िखा होता है. 999 प्‍योर‍िटी वाली चांदी को सबसे ज्‍यादा शुद्ध माना जाता है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button