दो बसों की टक्कर में 40 लोगों की मौत, 87 घायल...3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा – RGH NEWS
देश

दो बसों की टक्कर में 40 लोगों की मौत, 87 घायल…3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

Senegal Bus Accident डैकर: अफ्रीकी देश सेनेगल में एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला है।रविवार को दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 87 घायल हो गए। सेनेगल के नेशनल फायर ब्रिगेड के इंचार्ज कर्नल शेख फॉल ने कहा, दोनों बसों में कुल 125 यात्री सवार थे, जिनमें से 40 की मौत हो गई।’ दुर्घटना नेशनल रोड नंबर 1 पर स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 3.15 बजे हुई। दुर्घटना के बाद सभी पीड़ितों को केफरीन अस्पताल ले जाया गया है।

Senegal Bus Accident:राष्ट्रपति मैकी सॉल ने देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक बस का टायर पंक्चर हो जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर दूसरी बस में जा घुसी।

 

Read more:Smartphone Offer : इस धांसू स्मार्टफोन पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट

Related Articles

Back to top button