देश

देह व्यापार का भंडाफोड, 3 लड़कियों को बचाया गया…

Dehradun देहरादून के रायवाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से तीन पीड़ित लड़कियों को बचाया गया। तीनों यूपी की देवरिया की रहने वाली हैं। इस घिनौने धंधे को चला रही महिलाएं ग्राहक को सोशल मीडिया के माध्यम से पहले कॉलगर्ल की फोटो भेजती हैं। इसके बाद कॉलगर्ल के दाम बताए जाते हैं। कॉलगर्ल का चयन होने के बाद ग्राहक से एडवांस में पैसे ले लिए जाते हैं। उसके बाद कॉलगर्ल को भेजा जाता है। थाना प्रभारी निरीक्षक होशियार सिह पंखोली ने बताया कि रायवाला क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने रायवाला बाजार स्थित बिष्ट रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस कार्रवाई में जिस्मफरोशी का कारोबार चलाने वाले चमोली निवासी आनंद को पकड़ा। उसके मोबाइल से कई कॉल गर्ल्स के नंबर भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब छह महीने से किराए पर होटल चला रहा था। लेकिन, भवन स्वामी ने अभी तक उसका सत्यापन नहीं कराया था।

 

Read more Disha Patani के नए वीडियो ने इंटरनेट का बढ़ाया पारा…

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button