देश में पैर पसारता कोरोना! PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल की मीटिंग

PM Modi called a high level meeting amid increasing cases of Corona : नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। कई राज्यों में सैंकड़ों मामले सामने आ रहे है। बीते 4 सालों से कोरोना ने अपना प्रकोप बनाकर रखा है। इसी बीच एक बार फिर देश में कोरोना के केस सामने आते हुए दिखाई दे रहे है। जो सभी के लिए चिंता का विषय है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए।
आंकड़ों के मुताबिक ‘देश में अब तक कोविड-19 के 4 करोड़ 46 लाख 98 हजार 118 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। बीते दिन मंगलवार (21 मार्च) को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दक्षिण राज्य केरल में कोरोना महामारी की वजह से एक-एक मरीज की मौत हुई। इसके बाद अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या 5 लाख 30 हजार 813 पर पहुंच गई’।
Read more: इन दो देशो में भूकंप से कांपी धरती, अब तक 12 लोगों की मौत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 की स्थिति और जन स्वास्थ्य क्षेत्र की तैयारियों पर आज जायजा लेंगे। इसके चलते पीएम मोदी ने साढ़े चार बजे उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बता दें कि बुधवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1134 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या 7026 हो गई है।
PM Modi called a high level meeting amid increasing cases of Corona केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो इस समय 1.09 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 0.98 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।



