देश में कोरोना की तीसरी लहर धीरे-धीरे हो रही कम, देश में आये 71365 नए कोविड मामले

RGHNEWS,9फरवरी2022,नई दिल्ली: देश में कोरोना की तीसरी लहर धीरे-धीरे कम हो रही है और सरकारों द्वारा लागू किए गए प्रतिबंधों को कम किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 71,365 नए मामले दर्ज किए गए है, जोकि कल की तुलना में 5.5% ज्यादा हैं।
पिछले 24 घंटे में 1217 लोगों की मौत इस वायरस के कारण हुई है, जिसमें से अकेले केरल में 824 लोगों की जान गई है
देश में इस महामारी से मरने वालों की तादाद 5,05,279 हो गई है।
भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में नौ लाख लाख से कम होते हुए 8,92,828 हो गया है, जिसके साथ ही कुल मामलों की सक्रिय दर में भी कमी देखने को मिली है और यह 2.11% हो गई है। जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 4.5% तक पहुंच गई है।
इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,70,87,06,705 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 53,61,099 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
रिकवरी दर वर्तमान में 96.70% है। पिछले 24 घंटों में 1,72,211 ठीक होने से इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 4,10,12,869 हो गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,71,726 सैंपल टेस्ट किए गए है, जिससे देश में कुल टेस्ट संख्या 74,46,84,750 हो गई है


