देश
देशवासियों को मिलेगा एक और तोहफा! जल्द ही इस रूट पर दौड़ेगी 5वीं ‘वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Express : नई दिल्ली – दो दिन पहले हिमाचल प्रदेश को भारत की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी गई है। वहीं अब देश को देश को जल्द ही पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। दिवाली के बाद वंदे भारत के रूप में एक और तोहफा देशवासियों को मिल सकता है। अभी तक देश में चार वंदे भारत ट्रेन चल रही है, लेकिन अब दक्षिण भारत में भी वंदे भारत दौड़ेगी।
Read more:LPG Cylinder Price: बड़ी खुशखबरी,सस्ता होगा गैस सिलेंडर, सरकार ने बनाया ये प्लान!
Vande Bharat Express : जानकारी अनुसार सामने आया है कि 10 नवंबर से एक और वंदे भारत ट्रेन चलने जा रही है। पांचवीं वंदे भारत चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूर रूट पर दौड़ेगी। वंदे भारत इस रूट पर करीब 483 किमी का सफर तय करेगी।