देखे ऐसे 5 Bollywood Couples को जो ब्रेकअप के बाद भी बने रहे अच्छे दोस्त, रिश्ते को दे दिया एक नया नाम – RGH NEWS
मनोरंजन

देखे ऐसे 5 Bollywood Couples को जो ब्रेकअप के बाद भी बने रहे अच्छे दोस्त, रिश्ते को दे दिया एक नया नाम

बॉलीवुड में ऐसे कई कपल है जो अलग होने के बाद एक दूसरे के सामने आने से हमेशा बचते है लेकिनहम उन कपल्स के बारे मे आपको बतायगे जो ब्रेकअप के बाद भी बने रहे अच्छे दोस्त

Ranbir Kapoor Deepika Padukone: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने साथ में कई फिल्मों में काम किया. इस दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए और दीपिका इस रिश्ते में काफी सीरियस भी हो गई थीं. खबरें थी कि इनकी शादी हो जाएगी लेकिन फिर अचानक इनके ब्रेकअप ने हर किसी को हिला दिया. ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गई थीं. लेकिन फिर दोनों ने हमेशा दोस्त बनकर रहने का फैसला लिया.

Shilpa Shetty Akshay Kumar: शिल्पा और अक्षय की प्रेम कहानी से हर कोई वाकिफ है और साथ प्यार में शिल्पा को मिले धोखे से भी. कहा जाता है कि ट्विंकल खन्ना की खातिर अक्षय कुमार ने शिल्पा को धोखा दिया. हालांकि आ दोनों अच्छे दोस्त है. सुख दुख की घड़ी में दोनों साथ खड़े नजर आते हैं.

Bipasha Basu – Dino Morea: करियर के शुरुआती दिनों में बिपाशा बसु का नाम डीनो मोरियो संग जुड़ा था. दोनों ने एक दूसरे को कई साल डेट किया लेकिन फिर ना जाने किस वजह से दोनों अलग हो गए. लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता हमेशा कायम रहा. यहां तक कि डीनो बिपाशा और करण की शादी में भी पहुंचे थे.

 

Malaika Arora – Arbaaz Khan: इनके बीच ना सिर्फ प्यार हुआ बल्कि शादी कर दोनों ने एक दूसरे का साथ 18 सालों तक निभाया. लेकिन फिर इनके रिश्ते की डोर कमजोर हो गई और दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए. लेकिन अलग होने के बाद भी दोस्ती का एक रिश्ता अभी भी कायम है. अक्सर दोनों लंच या डिनर पर बेटे के साथ स्पॉट किए जाते हैं.

Hrithik Roshan Sussanne Khan: ऋतिक सुजैन के प्यार में इस कदर दीवाने थे कि पहली फिल्म रिलीज होते ही उन्होंने लाखों दिल तोड़कर शादी कर ली थी. लेकिन 14 सालों में ही इस रिश्ते का भी अंत हो गया. पर तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन अच्छे दोस्त हैं. अपने बच्चों की खातिर ये अक्सर लंच या डिनर से लेकर हॉलीडे तक साथ मनाते हैं.

 

Related Articles

Back to top button