दूसरी बेस्ट हॉलीवुड फिल्म बनने के कगार पर अवतार 2

Avtar 2 :अवतार द वे ऑफ वाटर ने रिलीज के दूसरे शनिवार को 20.75 करोड़ की कमाई की है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 224 करोड़ हो गया है। इसकी कमाई की रफ्तार ऐसे ही बनी रही तो ये जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। अवतार 2 की निगाहें अब 2018 में रिलीज हुई फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वार पर होगी जिसने इंडिया में 227 करोड़ का टोटल बिजनेस किया था।
एवेंजर्स इनफिनिटी वार के रिकॉर्ड को तोड़ते ही अवतार 2, एवेंजर्स एंडगेम के बाद इंडिया में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी। इसके अलावा फिल्म ने 5700 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।
Read more:साल के पहले महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक
सेकेंड बेस्ट हॉलीवुड फिल्म बनने के कगार पर
अवतार 2 ने अब तक 224 करोड़ की कमाई कर ली है। एवेंजर्स इनफिनिटी वार के लाइफ टाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ने से ये बस चंद दूरी पर है। एवेंजर्स इनफिनिटी वार ने भारत में 227.43 करोड़ का कलेक्शन किया था। इनफिनिटी वार के रिकार्ड को तोड़कर अवतार 2 एवेंजर्स एंडगेम के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी।
Avtar 2 :अवतार 2 ने सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों को ही नहीं बल्कि 2022 में रिलीज हुई कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसने गंगूबाई काठियावाड़ी, भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों के टोटल कलेक्शन को रिलीज के पहले हफ्ते में ही पीछे छोड़ दिया है। इसका टोटल कलेक्शन दृश्यम 2 के कलेक्शन के बराबर हो गया है और अब ये जल्द ही इससे कहीं आगे निकल जाएगी