देश

दिव्यांग लड़की पर बिगड़ी पुलिस की नियत, पीड़िता की मां के सामने किया ये काम

Kolkata News कोलकाता, कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में एक ऑटो रिक्शा के भीतर एक दिव्यांग लड़की से कथित तौर पर छेड़खानी करने के आरोप में शनिवार को एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी कोलकाता पुलिस के रिजर्व बल में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है और उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना तब हुई, जब पुलिसकर्मी एक ऑटो रिक्शा में पीड़िता और उसकी मां के साथ जा रहा था।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button