दिल्ली से लेकर कश्‍मीर तक भूकंप के झटके, 10 सेकंड तक हिली धरती... – RGH NEWS
देश

दिल्ली से लेकर कश्‍मीर तक भूकंप के झटके, 10 सेकंड तक हिली धरती…

Delhi भारत, पाकिस्तान और चीन में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का असर भारत के दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ समेत कई शहरों में रहा. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है. ये भूकंप 1 बजकर 13 मिनट पर आया.

 

EMSC के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में था. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.7 थी.

 

यह भी पढ़ें Raigarh News: बाइक चोरी पर कापू पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चोरी की 07 मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार….

 

 

 

मार्च में भी आए थे भूकंप के तेज झटके

 

Delhiइससे पहले मार्च में भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 थी. भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में था. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था.

Related Articles

Back to top button