देश

दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट, ‘जय श्री राम’ के लगे नारे

Delhi to Ayodhya first flight: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बने ‘महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट अयोध्या धाम’ का उद्घाटन कर दिया है। वहीं अब दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए पहली इंडिगो फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार है। इधर यूपी के अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अयोध्या धाम के लिए दिल्ली से पहली उड़ान के दौरान इंडिगो के पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर ने  ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ यात्रियों का स्वागत किया।

बता दें कि आज पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट के साथ 12 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्रेन में उपस्थित बच्चों से बातचीत भी की। इसके बाद पीएम मोदी ने उज्जवल योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की।

read more: किसान और राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था के दो पहिए : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Delhi to Ayodhya first flight: पीएम मोदी रोड शो करते हुए सीधे निषाद परिवार के पास पहुंचे। पीएम मोदी ने प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने के लिए अयोध्या के निषाद परिवार को न्योता दिया है। पीएम यहां रविंद्र मांझी के घर पहुंचे और 22 जनवरी को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया है। राम मंदिर के परिसर में भगवान निषाद राज का भी मंदिर बनाए जाने का प्लान है।

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button