दिमाग को चुस्त और दुरुस्त करेंगे ये फूड्स, आज से ही शुरू करें खाना – RGH NEWS
स्वास्थ्य

दिमाग को चुस्त और दुरुस्त करेंगे ये फूड्स, आज से ही शुरू करें खाना

Brain:जिस तरह से हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है, उसी तरह दिमाग को भी अच्छे से काम करने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है. बता दें कि ब्रेन एक एनर्जी इंटेंसिव ऑर्गन है, जिसके अच्छी तरह से काम करने के लिए फ्यूल की जरुरत होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त फूड्स को खाना चाहिए.  आपको बताते हैं कि ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए आप किन-किन फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए.

साबुत अनाज
साबुत अनाज खाने से आपका दिमाग हेल्दी रहता है.एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्रेन पॉवर को स्ट्रांग करने के लिए आप विटामिन-E भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं. साबुत अनाज को आप अपनी रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं. इसमें पोषक तत्वों के साथ-साथ विटामिन-ई भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. बता दें कि ब्राउन राइस, जौ, बलगर, गेंहू, जई का दलिया और अनाज जैसी चीजें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Read more:BSNL ने बनाया ये जबरदस्त प्लान 

फैटी फिश
फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है. यह आपके ब्रेन सेल्स को भी डैमेज होने से बचाती है. इसके अलावा दिमाग को हैल्दी रखने में भी फैटी फिश मदद करती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप ब्रेन को हैल्दी रखना चाहते हैं तो फैटी फिश को खा सकते हैं.

पीनट
Brain: पीनट यानी मूंगफली को सर्दियों में सभी खाना पसंद करते हैं. मूंगफली में न्यूट्रिएंट्स, अनसैचुरेटेड फैट्स और प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया होता है. इसके अलावा यह एनर्जी लेवल भी बूस्ट करने में मदद करता है. मूंगफली में रेस्वरॉट्रोल न्यूरोलॉजिकल रोगों के खतरे को भी कम करने में मदद करता है.

Related Articles

Back to top button