दहेज में मिला होम थिएटर हुआ ब्लास्ट, दूल्हे समेत 2 की मौत…

CG News शादी में मिले होम थिएटर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 2 भाईयों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि कच्चा घर पूरी तरह से ढह गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमे 4 साल का बच्चा भी शामिल है। मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है।
CG Newsजानकारी के मुताबिक चमारी गांव निवासी हेमेंद्र मेरावी की शादी 2 दिन पहले हुई थी। उसे दहेज में होम थिएटर मिला था। सुबह के 11 बजे के करीब घर के लोग होम थिएटर को चेक करने के लिए चालू किया था। अचानक जोरदार धमाका हो गया। इसकी चपेट में आकर हेमेंद्र ने तो मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद हेमेंद्र मेरावी के छोटे भाई राजकुमार, सूरज मेरावी, शिवकुमार, सौरभ (डेढ़ साल), दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान राजकुमार की भी मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि कच्चे मकान का छप्पर ही छप्पर उड़ गया। वहीं दीवार भी गिर गई। सामान इधर-उधर हो गए हैं।
Also Read Twitter Logo Changed: मस्क ने ट्विटर का आइकन बदला, ‘डॉगी’ को बनाया नया Logo…



