दर्दनाक हादसा, भूस्खलन से 4 लोगों की मौत,10-15 लोग गायब – RGH NEWS
देश

दर्दनाक हादसा, भूस्खलन से 4 लोगों की मौत,10-15 लोग गायब

चंडीगढ़: 4 dies and more than 15 Missing साल 2022 के पहले दिन में ही देश के दो राज्यों से दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई है। पहली घटना कटरा से जहां माता वैष्णोदेवी के मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं दूसरी ओर ​​हरियाणा में भू-स्खलन से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 10 से 15 लोग गायब होने की भी सूचना मिल रही है। आशंका जताई जा रही कि गायब लोग भी मलबे में दबे हुए हो सकते हैं।

तोशाम थाने के इंस्पेक्टर सुखबीर ने बताया कि इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है और बचाव एवं राहत कार्य जारी है। खनन में इस्तेमाल होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनों के मलबे में दबे होने की सूचना है। हरियाणा पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है कि तीन लोग घायल हैं और कई अन्य अब भी गायब हैं। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button