दर्दनाक हादसा! पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका,मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका

Explosion in firecracker factory:मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना में पटाखों के गोदाम में विस्फोट हो गया. हादसे में पूरा मकान ध्वस्त हो गया. बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग दबे हैं.विस्फोट के बाद 6 से अधिक बच्चे, महिला, पुरुष मलबे के नीचे दब गए. आशंका है कि मलबे के नीचे दबे कई लोगों की मौत हो चुकी है.वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक बानमोर नगर में जैतपुर रोड पर स्थित गोदाम में विस्फोट होते ही अफरातफरी मच गई. इसी मकान में कुछ किराए दार भी रह रहे थे.
मुरैना में दर्दनाक हादसा। पटाखों के गोदाम में विस्फोट। दोमंजिला मकान ढह गया। पहली मंजिल पर रह रहे थे लोग। बचाव कार्य में जुटा अमला और स्थानीय लोग।
आबादी के बीच ऐसे गोदाम को नजरअंदाज कैसे कर सकता है प्रशासन। pic.twitter.com/fZl1wo1b4I— Prabhu Pateria (@PrabhuPateria) October 20, 2022
https://twitter.com/sankrityaayan/status/1582987771945226241?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1582987771945226241%7Ctwgr%5Ef9099c211fe4bb8788927352263be9dfd8efddf2%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Fnational%2Fbig-accident-explosion-in-firecracker-factory-whole-house-collapsed-due-to-explosion-many-people-feared-trapped-in-debris-1675952



