देश

दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी मजदूरों से भरी वाहन, हादसे में 6 लोगों की मौत..

Jammu Kashmir जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. घायल व्यक्ति को लेकर बताया गया है कि उसकी हालत नाजुक है. इस हादसे में कुल मिलाकर चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. डिप्टी कमिश्नर किश्तवाड़ ने बताया कि पाकल दुल प्रोजेक्ट से जुड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. हादसे के वक्त वाहन में 10 लोग सवार थे. ये सभी लोग Kishtwar में हादसे का शिकार हुए.

मिली जानकारी के मुताबिक, डंगडुरु पावर प्रोजेक्ट (डाचन क्षेत्र) के पास जाकर क्रूजर वाहन सड़क हादसे का शिकार हुआ. इस वाहन में वो लोग सवार थे, जो काम के सिलसिले से जा रहे थे. प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे इन लोगों को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ इस तरह का हादसा हो सकता है. हादसे से जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. जिस जगह दुर्घटना हुई है, वहां पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है.

#WATCH | Seven dead and one critically injured in a road accident at Dangduru Dam site in Kishtwar, J&K. Details awaited.

(Video source: Hilal Health Care Society-NGO Kishtwar) pic.twitter.com/8Cn83jlL72

— ANI (@ANI) May 24, 2023

 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ में हुए हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने बताया कि सड़क हादसे के संबंध में उनकी बात डिप्टी कमिश्नर डॉ देवांश यादव से हुई है. उन्हें डंगडुरु डैम साइट के पास हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बताया गया है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है.

 

Also read Raigarh News: घरघोड़ा में सड़क दुर्घटना में तत्काल शुरू किया गया है राहत व बचाव कार्य…

 

 

सड़क हादसे के बाद पलटा वाहन

Jammu Kashmirमंत्री ने आगे बताया कि हादसे का शिकार होने वाले घायलों को जरूरत के हिसाब से जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में ट्रांसफर किया जा रहा है. इस हादसे में जो लोग भी हताहत हुए हैं, उनकी जरूरत के हिसाब से हर संभव मदद की जाएगी.

Related Articles

Back to top button