देश

दर्दनाक सड़क हादसा! टैंकर का ब्रेक फेल होने से 45 से अधिक वाहन आपस में टकराए

Pune News: पुणे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक वाहन के ब्रेक होने से 45 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। पीएमआरडीए दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी सुजीत पाटिल ने कहा, ‘प्राथमिक जानकारी से पता चलता है कि एक संदिग्ध ब्रेक फेल होने के बाद एक टैंकर ने कम से कम 45 वाहनों को टक्कर मार दी।

क्षतिग्रस्त वाहनों से कुछ घायल व्यक्तियों को नागरिकों द्वारा नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। अभी तक हमें घायलों की संख्या और उनकी चोटों की प्रकृति के बारे में पता नहीं है। अग्निशमन विभाग से बचाव दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए हैं और राहत प्रयास शुरू कर दिया है।’

ख़बर शेयर करें:

Back to top button