दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11 से बाहर होंगे KL राहुल? बैटिंग कोच ने कहा
Cricket : बाहर होंगे KL राहुल : नीदरलैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने वाली इंडिया टीम के सामना अब दक्षिण अफ्रीका से होगा । अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इस महाकुंभ में टीम इंडिया दो बार मैदान पर उतर चुकी है और दोनों ही बार जीत भारत के ही खाते में रही हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का मिशन जारी है और रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में मुकाबला है. टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दो मुकाबलों में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को मात दी है|
ऐसे में अब टीम इंडिया की नज़र सीधा सेमीफाइनल की स्पॉट पर है, एक तरफ जीत का सिलसिला चल रहा है तो दूसरी ओर दिक्कतें भी आ रही हैं |
7th Pay Commission: बढ़ सकती है 49,420 रुपए सैलरी , महंगाई भत्ते के बाद अब फिटमेंट फैक्टर का है नंबर
अभी के दो मैच में जो दिक्कतें सामने आई हैं, वह केएल राहुल की बल्लेबाजी है. केएल राहुल की खराब फॉर्म इस बड़े मंच टीम इंडिया के लिए टेंशन नंबर-1 बन गई है. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल को प्लेइंग-11 से बाहर किया जाएगा |
कोच विक्रम राठौड़ ने पंत को टीम में शामिल करने के विचार को खारिज करते हुए कहा, ‘नहीं, हम केएल राहुल को टीम से बाहर कर ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि यह अच्छा उदाहरण होगा. वह काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और अभ्यास मैचों में भी उसने अच्छी बल्लेबाजी की है |
इसलिये हम कुछ भी बदलाव नहीं कर रहे हैं. ’
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अगला मुकाबला 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से होने वाला है. टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पाकिस्तान के खिलाफ आठ गेंद का सामना करके चार रन बनाकर आउट हो गए थें, तो वहीं नीदरलैंड के खिलाफ भी 12 गेंदों में नौ रन ही बना पाये थे और LBW आउट हो गये|
ऋषभ पंत को टीम में बतौर सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने के कुछ मौके मिले हैं, जिसमें उन्होंने बेहतरीन जज्बा दिखाया है, लेकिन राठौड़ ने स्पष्ट किया कि रुड़की के इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर को अभी इंतजार करना होगा |


