दंतेवाड़ा नक्सली हमले का पूरा वीडियो आया सामने – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

दंतेवाड़ा नक्सली हमले का पूरा वीडियो आया सामने

Full video of Dantewada Naxalite attack : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों पर एक बार फिर बड़ा नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने डीआरजी (ज़िला रिजर्व गार्ड) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर IED ब्लास्ट किया है। इस हमले में DRG के 10 जवान शहीद हो गए हैं। इनके अलावा इनकी गाड़ी के ड्राइवर की भी हमले में मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि जवानों की टीम बारिश में फंसे जवानों को लेने गई थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि नक्‍सलियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा और नक्‍सलवाद को जड़ से खत्‍म किया जाएगा।

Full video of Dantewada Naxalite attack : हम आपको दिखा रहे हैं दंतेवाड़ा में घटनास्थल की वीडियो, जहां नक्सलियों द्वारा किए गए IED हमले में 10 DRG जवानों और एक चालक की जान चली गई।

Related Articles

Back to top button