थियेटर में टाइगर 3 के आतिशबाजी देख भड़के सलमान खान...किया ये ट्वीट – RGH NEWS
मनोरंजन

थियेटर में टाइगर 3 के आतिशबाजी देख भड़के सलमान खान…किया ये ट्वीट

Tiger 3‘टाइगर 3’ फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो थियेटर के अंदर के वायरल हो रहे हैं. वीडियो में थियेटर के अंदर लोग पटाखे फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इन वीडियोज के वायरल होते ही सलमान खान ने एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में एक्टर ने लोगों से ऐसा ना करने की अपील की है.

सलमान खान ने किया ये ट्वीट

सलमान खान ने ट्वीट किया- ‘मुझे सुनने में आ रहा है कि ‘टाइगर 3’ देखने के दौरान थियेटर में लोग आतिशबाजी कर रहे हैं. ये बहुत खतरनाक है. आप लोग इस फिल्म को एन्जॉय करिए किसी को बिना किसी खतरे में डालकर. सुरक्षित रहिए.

वीडियो देख क्यों भड़के सलमान खान?
सोशल मीडिया पर थियेटर के अंदर का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लोग स्क्रीन के पास खड़े हुए हैं और हूटिंग कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग स्क्रीन के पास पटाखे फोड़ते हुए भी नजर आए. इस तरह की आतिशबाजी के कई वीडियोज वायरल हो रहे है. ये सभी वीडियो टाइगर 3 मूवी के दौरान के है. इसी वायरल वीडियो को देखकर सलमान ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर किया.

12 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म
Tiger 3 ‘टाइगर 3’ फिल्म थियेटर में दिवाली के दिन 12 नवंबर को रिलीज हुई है. फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन करीबन 43 करोड़ का कलेक्शन किया. इतना ही नहीं ये फिल्म सलमान खान की टॉप 5 बिगेस्ट ओपनर फिल्म भी बन गई है. दूसरे नंबर पर ‘भारत’, तीसरे पर ‘प्रेम रतन धन पायो’ और पांचवें पर ‘टाइगर जिंदा’ है. आपको बता दें, ‘टाइगर 3’ फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ लीड रोल में है. फिल्म का निर्देश मनीष शर्मा ने किया है.

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button