थाना प्रभारी छाल “पुलिस जन चौपाल” के जरिये ग्रामीणों को साइबर अपराधों से कर रहे जागरूक..... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

थाना प्रभारी छाल “पुलिस जन चौपाल” के जरिये ग्रामीणों को साइबर अपराधों से कर रहे जागरूक…..

Raigarh News रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना, चौकी प्रभारीगण द्वारा क्षेत्र में पुलिस जन चौपाल लगाकर क्षेत्रवासियों को अपराधों से जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 02-05-2022 को थाना छाल क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम काँसाबहार में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक जितेन्द्र एसैया एवं स्टाफ द्वारा पुलिस जन चौपाल लगाया गया । जहाँ ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के होने वाले अपराध जिसमें प्रमुखत: महिलाओं और लड़कियों से सम्बंधित अपराध, मोबाइल से संबंधित साइबर क्राइम, बैंक खातों की जानकारी लेकर होने वाले फ्रॉड, एटीएम कार्ड अपडेट के नाम पर फ्रॉड आदि के संबंध में जानकारी देकर बचाव के उपाए बताये गये । थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को गांव में बाहर से आये फेरी वाले, जेवर सफाई करने वाले से बचने तथा यातायात के नियमों का पालन करने और जुआ, सट्टा, शराब से दूर रहने के बारे कहा गया । इसदौरान उन्होंने बच्चियों से होने वाले गुड़ टच – बेड टच के बारे में जानकारी देकर किसी भी प्रकार की घटना, दुर्घटना पर पुलिस हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, बीट आरक्षक एवं थाने में कॉल कर सहायता लेने कहा गया और उन्हें थाना प्रभारी छाल समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नम्बर बताया गया ।

Related Articles

Back to top button