रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली 13 से 22 नवम्बर तक,आवेदन 3 सितम्बर तक आमंत्रित

Raigarh News रायगढ़, 16 अगस्त 2022/ भारतीय थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली का आयोजन 13 से 22 नवम्बर 2022 तक रायपुर में किया जाएगा। इस आयोजन में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों को वेब साईट www.joinindianarmy.nic.in में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। ऑनलाईन रजिस्टे्रेशन के लिए अंतिम तिथि 3 सितम्बर 2022 है। इस आयोजन में जनरल ड्यूटी अग्निवीर, टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर एवं अग्निवीर ट्रेड के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। इस भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता पदवार 8वीं, 10वीं, 12वीं तथा जन्म तिथि 01 अक्टूबर 1999 से 1 अप्रैल 2005 के बीच होना चाहिए। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button