देश

तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, हादसे में 41 लोगों की दर्दनाक मौत….

Pakistan पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बस खाई में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा लसबेला जिले में हुआ। बस में 48 यात्री सवार थे। लासबेला असिस्टेंट कमिश्नर हमजा अंजुम ने कहा कि हादसा बेहद खतरनाक था। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसा शनिवार-रविवार की रात 2 बजकर 15 मिनट पर हुआ। बस क्वेटा से कराची जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण ये ब्रिज पर लगे पिलर से टकराई और खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अब तक एक महिला, एक बच्चे समेत 3 लोगों को बचाया गया है।

 

आग बुझाने में 2 घंटे लगे

हादसे के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। एक दमकलकर्मी ने बताया कि आग बहुत ही भयानक थी। इसे काबू करने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 2 घंटे की मेहनत के बाद इस पर काबू पाया

 

Also Read WhatsApp ला रहा है धांसू फीचर! हाई-क्वालिटी फोटो भेज सकेंगे यूजर्स….

 

शवों का DNA टेस्ट होगा

Pakistan लासबेला असिस्टेंट कमिश्नर हमजा अंजुम ने बताया कि हादसे में कई शव पूरी तरह से जल चुके हैं। उन्होंने कहा- शवों की पहचान करने में मुश्किल हो रहा है। इसके लिए DNA टेस्ट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button