तीन स्पा सेंटरों में नजारा देखकर पुलिस भी रह गई दंग, 13 लड़कियों समेत 7 पुरुषों को दबोचा

sex racket busted in kanpur नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपूर पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों पर दबीश दी है। इस दौरान पुलिस ने 13 लड़कियों और 7 पुरुषों को दबोचा है। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से पुलिस को यह जानकारी मिल रही थी कि स्पा सेंटरों में अनैतिक व्यापार चल रहा था।
सूचना के बाद पुलिस ने गुरुवार को तीन सेंटरों पर छापा मारकर पूरे मामले का खुलासा किया गया। मामला कानपुर के नजीराबाद पुलिस थाना क्षेत्र का है। एडीसीपी साउथ और एसीपी स्वरूप नगर के नेतृत्व में जीटी रोड पर एक ही इमारत में चलने वाले तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापेमारी की।
Read more: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक ही दिन में मिले 380 से ज्यादा मरीज
पुलिस ने बताया कि उन्होंने कहा तीनों स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुओं के अलावा 13 युवतियां और 7 पुरुषों को पकड़ा गया है। इन सभी के बारे में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।
sex racket busted in kanpur एसीपी स्वरूप नगर बृजनारायण सिंह ने कहा कि कई दिनों से स्पा सेंटर में इस तरह का अनैतिक व्यापार चल रहा था। उन्होंने कहा स्पा संचालकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।



