तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, सरकार ने दिया तोहफा

MP Tehsildar Promotion List 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर तहसीलदारों का प्रमोशन किया गया है। 161 तहसीलदारों को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। तहसीलदारों के साथ कई प्रशासनिक अधिकारियों का भी प्रमोशन किया गया है। अलग-अलग विभागों के 24 अधिकारियों की पदोन्नती की गई है। 24 अधिकारियों को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाए गया है।
बता दें हाल ही में तहसीलदार और नायाब तहसीलदारों ने सरकार केखिलाफ मोर्चा खोला था। इपनी मांगो को लेकर तहसीलदार 3 दिन के सामुहिक अवकाश पर चले गए थे। जिसका असर भी देखने को मिला था। तहसीलदारों की इस हड़ताल का असर आज देखने को मिला सरकार ने तहसीलदारों को प्रमोशन का तोहफा दिया है।
MP Tehsildar Promotion List 2023: गौरतलब है कि इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है इससे पहले कई संगठन अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुकें है। ऐसे में सरकार ने तहसीलदारों की मांगो को मानकर प्रमोशन की सौगात दी गई है। सरकार हर वर्ग को साधने में कितना कामयाब होती है ये तो आने वाला साल ही बताएगा।



