तबाही! भूकंप के जोरदार झटके, 7.2 रही तीव्रता.... – RGH NEWS
देश

तबाही! भूकंप के जोरदार झटके, 7.2 रही तीव्रता….

अमेरिका में भूकंप के झटके से अलास्का के द्वीप पर भयंकर कंपन महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर जब इस भूकंप की तीव्रता मापी गई तो 7.2 के आंकड़े ने सबके माथे पर चिंता की लकीरें उकेर दीं. अलास्का में रविवार को 7.2 की तीव्रता वाले इस बड़े भूकंप के बाद इलाके में तुरंत सूनामी की चेतावनी भी जारी की गई. अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस (NWS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र अलास्क के सेंड पॉइंट से 55 मील दूर था. स्थानीय समय के अनुसार ये ताकतवर भूकंप 10 बजकर 48 मिनट पर महसूस किया गया.

Earthquake in America भूकंप इतना शक्तिशाली था कि नेशनल वेदर सर्विस ने तुरंत इलाके में सूनामी की चेतावनी जारी कर दी. इसके तहत एडवायजरी जारी की गई है, जिसमें लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने के लिए कहा गया और स्थानीय प्रशासन को किसी भी अप्रिय हालात से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया. साथ ही लोगों को ऊंचे इलाकों में जाने की सलाह दी गई है. 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद भी काफी देर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

 

Read more पीच खाने से सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, आज ही डाइट में करें शामिल…

 

 

Earthquake in Americaप्रशांत महासागर में बसे अलास्का द्वीप में भूकंप आना आम घटना है, लेकिन 7.2 की तीव्रता का ये भूकंप काफी शक्तिशाली था. रविवार को इस भूकंप के तुरंत बाद इसी इलाके में 5.2 की तीव्रता वाला एक और भूकंप दर्ज किया गया.

Related Articles

Back to top button