देश

ड्राइवर ने स्कूल के बाथरूम में 4 साल की मासूम के साथ किया घिनौना काम,परिजनों ने किया जमकर हंगामा

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ड्राइवर के ऊपर महज 4 साल की बच्ची के साथ अशलील हरकत करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि स्‍कूल के ड्राइवर ने बच्ची से स्कूल के बाथरूम में अश्लील हरकत की है। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया, वहीं परिजनो द्वारा मामला दर्ज करने में लापरवाही का आरोप भी लगाया जा रहा है।

स्कूल के बाथरूम में की अश्लील हरकत

दरअसल, स्कूल के द्राइवर पर 4 साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। बता दें कि आरोपी ने मासूम के साथ स्कूल के बाथरूम में ही हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद मामले का खुलासा होने के बाद भी मामला दर्ज करने में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। बता दें कि परिजनों ने एमएलसी को लेकर पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Read more:पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का निधन

परिजनों ने किया हंगामा

मासूम के साथ हुई हैवानियत के कारण जिला अस्पताल में स्थानीय लोगों और पीड़ित के परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। इस मामले से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। स्थिति को देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button