ड्यूटी के दौरान जवान ने अपने ही तीन साथियों को मारी गोली, मौके पर दो की मौत – RGH NEWS
देश

ड्यूटी के दौरान जवान ने अपने ही तीन साथियों को मारी गोली, मौके पर दो की मौत

नईदिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पुलिस के जवान ने अपने ही तीन साथियों को गोली मार दी है। घटना स्थल पर दो जवानों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं घायल को अम्बेडकर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना दिल्ली के रोहिणी इलाके की है जहां हैदरपुर प्लांट में सभी जवान तैनात थे। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

Related Articles

Back to top button