'डॉन 3' में नहीं होंगे Shah Rukh Khan! वजह जानकर टूटेगा फैंस का दिल... – RGH NEWS
मनोरंजन

‘डॉन 3’ में नहीं होंगे Shah Rukh Khan! वजह जानकर टूटेगा फैंस का दिल…

Shahrukh Khan Decided to Exit Don:  डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है…. डॉन को तो 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढ रही है…. ये कुछ ऐसे डायलॉग हैं जो आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं. आज भी डॉन फिल्म का जिक्र हो तो जहन में कई यादें ताजा हो उठती हैं. अमिताभ बच्चन के बाद डॉन के सिलसिले को आगे बढ़ाया शाहरुख खान की डॉन वन और डॉन 2 ने. जिसमें नजर आए शाहरुख खान को लोगों ने इस नेगेटिव किरदार में भी खूब पसंद किया तभी से लेकर अब तक डॉन 3 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे है. लेकिन खबर यह है कि डॉन 3 तो बनने जा रही है लेकिन बिना शाहरुख खान के.

शाहरुख खान ने पीछे खींचे पांव

खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक शाहरुख खान डॉन 3 का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं उन्होंने इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है.मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान अब सिर्फ कमर्शियल फिल्मों पर ध्यान देना चाहते हैं और जिस तरह की फिल्में शाहरुख इस वक्त कर रहे हैं उसमें डॉन 3 किसी भी तरह से फिट नहीं बैठ रही. यही वजह है कि शाहरुख ने ही अब don 3 में काम करने से इंकार कर दिया है

 

 

Also read 12वीं पास के लिए 22 मई तक आवेदन का सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां

 

 

 

शाहरुख को पसंद नहीं आया फरहान का आइडिया
Shahrukh Khan Decided to Exit Don:  मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फरहान अख्तर इस बार फिर से अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान दोनों को साथ लाना चाहते थे लेकिन शाहरुख खान को ये आइडिया कारगर नहीं लगा. लिहाजा उन्होंने इससे दूरी बनाने का फैसला लिया है. खबर यह भी है कि फरहान अख्तर अब डॉन रिबूट के नाम से नई स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं ताकि  नए सिरे से कहानी को तैयार किया जा सके जो लोगों को नएपन का अहसास कराए. अब देखना दिलचस्प होगा कि फरहान का आइडिया कितना कारगर साबित होता है या फिर शाहरुख खान कहीं डॉन 3 से बाहर आकर कोई गलती तो नहीं कर रहे.

 

Related Articles

Back to top button