डेंगू का कहर जारी…. 17 बच्चे सहित 52 मरीज आए सामने – RGH NEWS
देश

डेंगू का कहर जारी…. 17 बच्चे सहित 52 मरीज आए सामने

Dengue Active Case in MP: ग्वालियर। प्रदेश में बदलते मौसम के डेंगू के मरीजों में भी इजाफा होने लगा है। बात करें ग्वालियर जिले की तो यहां सबसे ज्यादा डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो रही है। आज ग्वालियर जिले में डेंगू के 52 नए मरीज मिले। बता दें कि जयारोग्य और जिला अस्पताल में 258 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 52 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read more: बदलने जा रहा इन राशि वालों का भाग्य, तिजोरी भरने को तैयार हो जाएं जातक

Dengue Active Case in MP बता दें कि 17 बच्चों सहित 52 मरीज़ों में डेंगू की पुष्टि हुई है। पीड़तों में ग्वालियर जिले के 24 मरीज़ और अन्य जिलों के 28 मरीज़ शामिल हैं। वहीं, अब जिले में डेंगू का बढ़कर आंकड़ा 876 हो गया है। आए दिन सामने आ रहे डेंगू मरीजों के आंकड़े से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें और पानी जमा न होने दें।

 

Related Articles

Back to top button