डायबिटीज में फायदेमंद होता है Peanut Butter, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

Peanut butter:सुबह के नाश्ते में पीनट बटर का इस्तेमाल तेजी से किया जाता है. पिछले कुछ समय में पीनट बटर का लोगों के बीत बेहद लोगकप्रिय भी हो रहा है. पीनट बटर को हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि अगर पीनट बटर का इस्तेमाल सीमित मात्रा में किया जाए, तो यह दिल के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें विटामिन और खनिजों के अलावा फैट, फाइबर, प्रोटीन का सही मिश्रण पाया जाता है. एक स्टडी के मुताबिक, पीनट बटर डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है.
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
वजन कम करने वाले लोगों के लिए पीनट बटर एक बेहतरीन फूड माना जाता है. पीनट बटर को खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचा जाता है. एक रिसर्च के मुताबिक, हफ्ते में 5 बार या उससे ज्यादा पीनट बटर खाने से डायबिटीज का जोखिम 21 फीसदी तक कम हो जाता है.
Read more:इस दिन लॉन्च होगा देश का पहला श्योरिटी बॉन्ड बीमा प्रोडक्ट
पीनट बटर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खानाशरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है. बता दें कि पीनट बटर में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है. मूंगफली में फास्फोरस अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में जिंक और आयरन जैसे खनिजों के अवशोषण में परेशानी करता है.
इस तरह खाएं पीनट बटर
डायटीशियन पीनट बटर को खाने में शामिल करने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताते हैं.
मिल्क शेक: आप पीनट बटर को आप मिल्क शेक के साथ खा सकते हैं. इसे आप मौसमी फलों के साथ ब्लेड करें और इसे पीकर आप काम के लिए निकल सकते हैं.
Peanut butter:पैनकेक या कपकेक: मक्खन की तुलना में पीनट बटर में फैट कम और प्रोटीन उच्च मात्रा में होता है. इसलिए ये कपकेक, पैनकेक, ब्रेड, सॉस और पॉपकॉर्न में उपयोग करने के लिए बढ़िया है.



