स्वास्थ्य

डायबिटीज की बीमारी में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल…

Health Tips:  आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का लाइफस्टाइल काफी बदल गया है। ऐसे में लोग समय से पहले ही कई बीमारियों से घिरते जा रहे हैं। वहीँ बात करें अगर डायबिटीज के मरीजों की तो इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है।रिपोर्ट के मुताबिक, 2000 से 2016 के बीच डायबिटीज की वजह से समय से पहले मृत्यु दर में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बन गई है, जिसकी चपेट में अधिकतर लोग आ रहे हैं। डायबिटीज के मरीज को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ चीजों के सेवन से डायबिटीज मरीज का शुगर लेवल बढ़ जाता है, जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप या आपके परिवार में भी कोई डायबिटीज का मरीज है, तो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने वाली चीजों का सेवन करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, जिन चीजों के सेवन से शुगर लेवल बढ़ता है, उसके बारे में जान लें।

 

आलू और शकरकंद

डायबिटीज के मरीज हैं तो आलू और शकरकंद का सेवन न करें। आलू और शकरकंद खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, जो मधुमेह रोगी के लिए घातक साबित हो सकता हैआइसक्रीम, केक, चॉकलेट

 

डायबिटीज रोगियों को मीठा कम खाना चाहिए। वहीं आइसक्रीम, केक और चॉकलेट जैसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। पेस्ट्री, केक, क्रीम बिस्किट आदि खाने से रक्त शर्करा में तेजी से बढ़ोतरी होती है। मधुमेह रोगियों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।

 

तले खाद्य पदार्थ

 

मसालेदार, तला भुना खाने का शौक रखने वाले डायबिटीज मरीजों को भूलकर भी नमकीन, पकौड़े और कचौड़ी जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए। तली भुनी या अधिक वसा वाली डिश में हाई कार्बोहाइड्रेट होता है, जो डायबिटीज मरीजों की सेहत के लिए हानिकारक है। डॉक्टर डायबिटीज मरीजों को रिफाइंड तेल का उपयोग न करने का सलाह देते हैं।

 

Also Read सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका, 6 से 10 मार्च तक कर सकते हैं निवेश…

 

फलों का जूस

 

Health Tips: फल भले ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन डायबिटीज के मरीजों को फलों का जूस नहीं पीना चाहिए। इसमें केले, चीकू, शरीफा, फ्रूट जूस, फ्रूट मिल्क शेक आदि का सेवन भूल से भी न करें। फलों का जूस मधुमेह रोगियों के ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

Related Articles

Back to top button