अन्य खबरदेश

डराने लगा कोरोना का नया वैरिएंट : देशभर में जेएन.1 के 110 मरीज,8 राज्यों में पहले ही दे चुका है दस्तक

CORONA UPDATE : देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ में भी आज मिले 5 मरीजों के साथ एक्टिव केस की संख्या 19 हो गई है. कोविड 19 ने दिल्ली में भी दस्तक दे दी है. यहां बुधवार को जेएन.1 का पहला मामला सामने आया है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में कोविड 19 के सब-वैरिएंट जेएन.1 का पहला मामला सामने आया है. जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 3 नमूनों में से एक जेएन.1 और दो नमूनों में ओमीक्रॉन वैरिएंट मिला है.

Read more: मेष, वृषभ, कर्क और मकर राशि के जातकों को लिए बड़ा ही शुभ होगा दिन, आपको मिलेगी आपार सफलता, जाने आपका राशिफल

 

CORONA UPDATE : देशभर में जेएन.1 वैरिएंट के मामलों की संख्या 110 हो गई है. दिल्ली से पहले 8 राज्यों में JN.1 के मामले पहले सामने आ चुके हैं. इन राज्यों में गुजरात, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र,केरल, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं. JN.1 वैरिएंट के सबसे ज्यादा 36 केस गुजरात से सामने आए हैं, जबकि कर्नाटक में इसके 34 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. नए वैरिएंट से प्रभावित ज्यादातर मरिजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button