ठंड में बेघर जनों की सहायता के लिए आगे आई
प्रेस विज्ञप्ति
रायगढ़ :- ठंड में बेघर जनों की सहायता के लिए आगे आई दक्षिण चक्रधर अतरमुड़ा दुर्गा पूजा
ब्रेकिंग: IND vs SA : साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से भारत को हराया
ठंड के मौसम की मार सहते हुए बिना छत के खुले में रहने वाले चंद्र नगर वासियों की पीड़ा को दक्षिण चक्रधर अतर मुड़ा दुर्गा पूजा समिति ने समझा और सरक्षक आशीष ताम्रकार के निर्देश पर यूवाओ की टीम सामने आकर ऐसे परिवार जनों की मदद का संकल्प लिया l निगम की ओर मदद हेतु आशा भरी नजरो से देखने वाले बेघर परिवार जनों से रानू यादव के नेतृत्व में राधे प्रजापति कान्हा राठिया दीपक गोयल सहित यूवाओ की टीम ने मुलाकात कर दीपावली छठ पर्व की बधाई देते हुए राशन हरी सब्जी सहित अन्य आवश्यक सामग्री का सहयोग मुहैया कराया l परिवार जनों ने यूवाओ से अपना दुखड़ा रोया और निगम की उदासीनता से अवगत कराया जिस पर रानू यादव ने समिति की ओर से पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया ।



