ट्रेन में लगी भीषण आग, जान बचाने बोगी से कूदे पैसेंजर

Avadh-Assam Express Train Fire: उत्तर प्रदेश। एक तरफ जहां देशभर में दिवाली की धूम देखने को मिली तो वहीं, कुछ जगहों पर हादसे भी हुए। कहीं, पटाखों की वजह से आग लगी तो कही, सिलेंडर ब्लॉस्ट हुए। इसी बीच लालगढ़ में डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में आग लग गई।
Read more: जल्द बदलने वाली है इन राशि वालों की किस्मत, गृह क्लेश से मिलेगी मुक्ति, बनेंगे धन लाभ के प्रबल योग…
Avadh-Assam Express Train Fire बताया जा रहा है कि ट्रेन में अवैध तरीके से पटाखे ले जाए जा रहे थे। तभी सिगरेट की वजह से पटाखों में आग लग गई। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई औरआग पर काबू पा लिया गया। चलती ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन में बैठे यात्रियों ने चलती ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई, इस दौरान कई यात्रियों को मामूली चोट आई है।



