देश

ट्रक से टक्कर के बाद पिकअप के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

जींद: Six members of a Family dies  जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर कंडेला गांव के निकट मंगलवार सुबह एक ट्रक और एक पिकअप वाहन के बीच टक्कर हो जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ये लोग अपने परिवार के एक सदस्य की मौत के बाद उसकी अस्थियां विजर्सित करने के लिए हरिद्वार गए थे और वहां से लौटते समय उनके वाहन और ट्रक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई।

Six members of a Family dies  उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया और 17 अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान चंनो (45), शीशपाल (39), अंकुश (15), धन्ना (70) और सुरजी देवी (65) और पंजाब निवासी एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button