टीम इंडिया से हमेशा के लिए बाहर हो सकते हैं के एल राहुल

KL Rahul can be out of Team India नई दिल्ली : टीम इंडिया फिलहाल नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेल रही है। भारतीय गेंदबाजों ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के इस पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और मेहमान टीम की पहली पारी 177 रन पर समेट दी। फिर कप्तान रोहित शर्मा ने शतक जड़ा और टीम को मजबूती दी। इस बीच एक खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुआ। उसके बल्ले से केवल 20 रन निकले जिसके लिए 71 गेंदों का सामना किया।
टीम से बाहर हो सकते है राहुल
KL Rahul can be out of Team India : जिस बल्लेबाज के बारे में बात हो रही है, वह कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल हैं। टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की उप-कप्तानी संभाल रहे केएल राहुल के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है। अगर वह फॉर्म में नहीं आते हैं तो उन्हें भी टीम से बाहर किया जा सकता है। ऐसा हम नहीं बल्कि बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है। अधिकारी ने साफ किया है कि ऐसा कोई नियम नहीं हैं कि टीम के उप-कप्तान को बाहर नहीं किया जा सकता
Read more:Nokia ला रहा सबसे धमाकेदार 5G Smartphone,मिलेंगे चकाचक फीचर्स
BCCI अधिकारी के बयान ने मचाया हड़कंप
KL Rahul can be out of Team India : घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले केएल राहुल खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। कई लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि केएल राहुल इतने खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम में क्यों हैं। कुछ का कहना है कि ऐसा इसलिए क्योंकि वह टीम के उप-कप्तान हैं। अब BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि राहुल को कोई विशेष छूट नहीं मिली है। अगर वह भी खराब प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें भी टीम से बाहर किया जा सकता है।



