खेल

टीम इंडिया को बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुआ ये खिलाडी

rohit sharma:भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट से पूरी तरह से उबरने में नाकाम रहने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये हैं।

टेस्ट श्रृंखला से पहले खेली गयी एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान उनका बायां अंगूठा चोटिल हो गया था। भारतीय टीम एकदिवसीय श्रृंखला 1-2 से हार गयी थी।

Read more:छत्तीसगढ़ के जंगलों में भी जल्द सुनाई देगी बाघों की दहाड़ 

रोहित चोट के उपचार के लिए मुंबई पहुंच गये थे और वह बीसीसीआई की चिकित्सा समिति की निगरानी में है।

रोहित के अलावा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच से बाहर हो गये हैं।

बीसीसीआई से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ चिकित्सा दल का मानना है कि भारतीय कप्तान को अपनी पूर्ण फिटनेस के साथ बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण करने के लिए कुछ और समय चाहिये। वह अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

rohit sharma:लोकेश राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत , रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शारदुल ठाकुर, मोहम्मद। सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button