खेल

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत,दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को 16 रन से हराया

India vs South Africa 2nd T20 live Updates भारत और साउथ अफ्रीका (IND v SA) के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. कोविड 19 महामारी के बाद यह पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच है जिसकी सारी टिकटें बिक चुकी हैं. आपको बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने आसान जीत दर्ज की थी, ऐसे में टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर रहने वाली हैं. टीम इंडिया ने अपने घर में साउथ अफ्रीका को अभी तक एक बार भी टी20 सीरीज में नहीं हराया है.

India vs South Africa 2nd T20 live Updates

पहली बार भारत में टी-20 सीरीज हारा साउथ अफ्रीका
इस जीत के साथ भारतीय टीम को पहली बार अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 2015 में पहली बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की सीरीज खेली गई थी और इसमें टीम इंडिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद 2019 में हुई टी-20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही थी। वहीं, इस साल जून में भी सीरीज खेली गई थी और ये सीरीज भी 2-2 से बराबर रही। यानी पिछले 7 साल में भारत में दोनों टीमों के बीच 3 टी-20 सीरीज हुई और एक बार भी टीम इंडिया को जीत नहीं मिली।

Also read मां दुर्गा के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे विभिन्न पंडालों में

पहला मैच 8 विकेट से जीता था भारत
पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हार मिली थी। तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका की पारी को 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन के स्कोर पर ही सीमित कर दिया था। अर्शदीप सिंह ने तीन, दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए। एक सफलता अक्षर पटेल को मिली।

इसके बाद भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। अफ्रीकी टीम ने शुरुआत में टीम इंडिया को 2 बड़े झटके दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। वहीं, विराट कोहली के बल्ले से 9 बॉल पर सिर्फ 3 रन निकले। रोहित का विकेट रबाडा और कोहली का विकेट नोर्त्या ने लिया। ​​​​​​

India vs South Africa 2nd T20 live Updates  दो विकेट जल्दी गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभाला। सूर्या ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद में 50 रन बना दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151 का था। वहीं, केएल राहुल के बल्ले से भी 51 रन निकले। उन्होंने 56 गेंद का सामना किया।

Related Articles

Back to top button