टीम इंडिया का ये बल्लेबाज पहली बार बना पिता, Photo शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी


Team India:मयंक अग्रवाल Mayank Agarwal की पत्नी आशिता सूद Aashita Sood ने एक लड़के को जन्म दिया है. मयंक अग्रवाल Mayank Agarwal ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फोटो शेयर कर फैंस संग ये खुशखबरी दी
मयंक अग्रवाल Mayank Agarwal ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हम अपने दिल से अयांश का स्वागत करत हैं. प्रकाश की पहली किरण, हमारा एक हिस्सा और ईश्वर का उपहार. 08.12.2022’.
16 फरवरी 1991 के दिन कर्नाटक के बेंगलुरु में जन्में मयंक अग्रवाल Mayank Agarwal ने सात साल लंबे रिलेशनशिप के बाद साल 2018 में कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद की बेटी आशिता सूद Aashita Sood से शादी की थी.

मयंक अग्रवाल ने बेहद फिल्मी स्टाइल में आशिता सूद को शादी के लिए प्रपोज किया था. उन्होंने जनवरी 2018 को थेम्स नदी के किनारे बने ‘लंदन आई’ झूले पर आसमान में आशिता को रिंग पहनाई थी.

Team India: मयंक अग्रवाल Mayank Agarwal ने साल 2017 के अंत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अपना डेब्यू किया था. वे भारत के लिए अभी तक 21 टेस्ट और 5 वनडे मुकाबले खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 1488 रन दर्ज हैं, वहीं उन्होंने वनडे में 86 रन बनाए हैं.


