झोपड़ी में रखे सिलेंडर में भयंकर विस्फोट, 1 की मौत; 3 घायल….

Telengana तेलंगाना के खम्मम जिले में बड़ा हादसा हुआ है. बीआरएस पार्टी के कार्यक्रम स्थल पास झोपड़ी में गैस सिलिंडर फट गया. इस घटना में करीब 9 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. जिले के कारेपल्ली मंडल के चिमालापाडु गांव में बीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव का आत्मीय सम्मेलन कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे. जैसे सिलेंडर फटा बहुत तेज आवाज आई. इससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भी भगदड़ जैसा माहौल बन गया.
जानकारी के मुताबिक जहां पर सिलेंडर फटा उससे कार्यक्रम स्थल की दूरी केवल 200 मीटर थी. यहां पर एक झोपड़ी में तेज विस्फोट हुआ. ये धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. अभी चार लोगों की हालत सीरियस बताई जा रही थी. जिसमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सांसद के स्वागत में आतिशबाजी
बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता सांसद के स्वागत के लिए पटाखे जला रहे थे. इसी दौरान एक चिंगारी जाकर एक झोपड़ी के ऊपर गिरी. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन आसपास के लोग यही बात कह रहे हैं. क्योंकि महज 200 मीटर दूर यह कार्यक्रम चल रहा था. सांसद के स्वागत में समर्थक पटाखे जला रहे थे. तेलंगाना राज्य में विभिन्न जिलों में सत्तारूढ़ पार्टी का आत्मीय सम्मेलन कार्यक्रम चल रहा है, जिसके तहत पार्टी के नेता जिलों में जाकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिल रहे हैं.
झोपड़ी में आग कैसे लगी होगी जांच?
Telenganaफिलहाल अभी मामले की जांच चल रही है. झोपड़ी में आग लगना किसी को समझ नहीं आ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्यक्रम हो रहा था. पंडाल भी लगा था. पता नहीं वहां तक आग कैसे पहुंची. लेकिन कुछ लोगों ने बताया कि जब सांसद वहां पहुंचे तो लोगों ने आतिशबाजी की. इसी दौरान चिंगारी वहां तक पहुंच गई और आग पकड़ गई होगी. कई लोग शॉर्ट सर्किट की बात भी कह रहे हैं. हालांकि आग की असली वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी.



