जेल में बंद 10 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

आजमगढ़ : 10 prisoners found HIV positive : यूपी के आजमगढ़ जिला जेल में 10 कैदी HIV संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद से ही जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सभी संक्रमित कैदी जिले के इटौरा स्थित जिला कारागार में बंद हैं। 10 कैसियों के संक्रमित पाए जाने के बाद अन्य कैदियों की जांच प्रक्रिया भी हुरु कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट जेल प्रशासन और शासन को दी है। जेल प्रशासन इन कैदियों की हिस्ट्री पता करने में लगा है।
न्यायालय के आदेश पर शुरू हुई बंदियों की एचआईवी जांच
मिली जानकाररी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के इटौरा में बनी नई हाईटेक जेल में न्यायालय के आदेश पर बंदियों की एचआईवी जांच की जा रही है। जिससे कि यह पता लगाया जा सके कि कितने बंदी एचआईवी संक्रमित हैं। इस समय कारागार में कुल 2500 बंदी हैं। जिसमें महिला व पुरुष बंदी शामिल हैं। बताया गया कि जेल में चल रही एचआईवी जांच की प्रक्रिया में बंदी भाग नहीं लेना चाह रहे हैं। अभी तक आधे बंदियों की जांच हो चुकी है। जिसमें कुल 10 एचआईवी संक्रमित बंदी मिले हैं। अभी तक किसी महिला बंदी में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read also:RBI ने बदले बैंक लॉकर से जुड़े नियम
2500 में से 1322 बंदियों की हो चुकी है जांच
10 prisoners found HIV positive : स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2500 बंदियों में से अब तक कुल 1322 बंदियों की जांच हो चुकी है। जिसमें 10 बंदी पॉजिटिव आए हैं। पांच बंदियों को एचआईवी होने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 5 बंदियों की कन्फर्मेशन टेस्ट के लिए, दूसरी बार जांच लैब भेजी गई है। जेल प्रशासन इनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। फिलहाल जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।