रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Raigarh News : जिले के चार अनुविभाग में नये SDM की हुयी पदस्थापना,अब गगन शर्मा संभालेंगे पढ़ें पूरी खबर

Raigarh News रायगढ़, 7 जून 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से तथा कार्यालयीन कार्य को सुचारू रूप से संपादित किए जाने हेतु राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अस्थायी तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसमें संयुक्त कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ में पदस्थ किया गया है। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर श्री डिगेश पटेल को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष मिश्रा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़ एवं डिप्टी कलेक्टर श्री गगन शर्मा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायगढ़ में पदस्थ किया गया है।



