जियो ने लॉन्च किए दो धमाकेदार नए प्लान्स – RGH NEWS
बिजनेस

जियो ने लॉन्च किए दो धमाकेदार नए प्लान्स

Jio Plans: देश की मशहूर टेलीकॉम कंपनी जियो अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई प्लान्स लेकर सामने आते हैं। इसी बीच अब जियो ने दो नए प्लान्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने 899 रुपए और 349 रुपए के प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स अपने पोर्टफोलियो में जोड़े हैं। दोनों ही प्लान्स 2.5GB डेली डेटा के साथ आते हैं। इसमें यूजर्स को डेटा के अलावा कॉलिंग, SMS और दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं। जियो ने इन रिचार्ज प्लान्स को 30 दिनों और 90 दिनों की वैलिडिटी मिलेगा।

Jio 899 रुपए का रिचार्ज प्लान
Jio ne launch kiya Naya Plans इस प्लान में यूजर्स को डेली 2.5GB डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी की बात करें तो यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो के इस शानदार रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 225GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS का बेनिफिट भी मिलेगा। 899 रुपए के रिचार्ज में कंपनी जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। यूजर्स Jio Cinema, Jio Security, Jio Cloud और Jio TV का सब्सक्रिप्शन लेकर फुल एंजॉय कर सकते हैं। वहीं, चुनिंदा यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा।

Read more:Avatar 2 Box Office: भारत में ‘अवतार 2’ ने रचा इतिहास

Jio 349 रुपए का प्रीपेड प्लान
Jio Plans इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें 75GB डेटा फ्री मिलेगा। इस रिचार्ज में डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेली 100 SMS का बेनिफिट मिलेगा। कंपनी इस प्लान में भी 899 रुपए के रिचार्ज प्लान जैसी सुविधाएं दे रही है, केवल वैलिडिटी कम है। इसके साथ ही जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। ये प्लान 5G डेटा एलिजिबिलिटी के साथ आता है।

Related Articles

Back to top button