खेल

जिम्बाब्वे को हराने के बाद टीम इंडिया ने मनाया जश्न

ZIM VS IND 2022 : नई दिल्ली – भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को मात दी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। आपको बता दें कि तीसरे मैच और पूरी सीरीज के हीरो ओपनर शुभमन गिल रहे हैं और दोनों को ही प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज भी चुना गया है। आपको बता दें कि सीरीज को क्लीन स्वीप से जीतने के बाद टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में जश्न मनाते हुए धूम मचाई। उन्होंने फिल्मी गाने ‘काला चश्मा’ पर जमकर ठुमके लगाए और अब उस दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/Cricketracker/status/1561802872333156352?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1561802872333156352%7Ctwgr%5E3b5f59d4e891625a20de5d9dbbc640761a2b6994%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fsport%2Fzim-vs-ind-2022-team-india-celebrates-after-defeating-zimbabweeveryone-dances-and-dances-1071541.html

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैमरा ऑन होते ही कप्तान केएल राहुल और धवन अपने हाथों की शटर को कैमरे के ऊपर से हटाते हैं और पीछे का सीन दिखने लगता है। वहीं बैकग्राउंड में काला चश्मा गाना बजता सुनाई देता है। आप देख सकते हैं इसके बाद गाने पर सभी खिलाड़ी डांस करने लगते हैं, हालाँकि इसी बीच ईशान किशन ने जबरदस्त डांस स्टेप्स दिखाए। उनका साथ टीम ने भी दिया। वहीं गाने के आखिर में शुभमन गिल भी शानदार स्टेप्स करते दिखाई दिए। इसी बीच शिखर धवन ने भी शानदार डांस किया। वहीं इस जश्न में आवेश खान, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ऋतुराज गायकवाड़ के साथ बाकी प्लेयर्स भी नजर आते हैं, जबकि कप्तान राहुल शटर हटाने के बाद साइड में हो जाते हैं। उसके बाद वह कैमरे में दिखाई नहीं देते।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button