जानिए कौन है मार्गरेट अल्वा, जिन्हें उपराष्ट्रपति बनाने 17 दलों ने दिया है समर्थन

नई दिल्ली : Vice Presidential Candidate Margaret Alva : NDA की ओर से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम की घोषणा के बाद अब विपक्ष ने भी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। विपक्ष ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। NCP अध्यक्ष शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा के नाम का ऐलान किया है।
Vice Presidential Candidate Margaret Alva : बता दें कि, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर मंथन करने के लिए NCP अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर 17 विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई और इस बैठक में मार्गरेट अल्वा के नाम पर मुहर लगाई गई। मार्गरेट अल्वा के नाम के ऐलान के बाद सभी लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर मार्गरेट अल्वा है कौन और उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा।
तो आइए जानते हैं मार्गरेट अल्वा के जीवन और राजनीतिक सफर के बारे में : –
Vice Presidential Candidate Margaret Alva : विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का जन्म कर्नाटक के मंगलुरू में हुआ है। उनकी उम्र 80 साल है। मार्गरेट अल्वा गोवा, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। अल्वा का राजनीतिक करियर लंबा रहा है। कांग्रेस सांसद रहते हुए वो केन्द्र सरकार में चार बार महत्वपूर्ण महकमों की राज्यमंत्री भी रह चुकी हैं।
पहली बार 1974 में सांसद बनीं थी मार्गरेट अल्वा
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता में से एक मार्गरेट अल्वा 1974 में पहली बार सांसद बनीं। अल्वा राज्यसभा और लोकसभा को मिलकार कुल पांच बार संसद सदस्य रहीं। 1999 में उत्तर कन्नड़ से लोकसभा चुनाव जीती थीं। एक सांसद के रूप में उन्होंने महिला-कल्याण के कई कानून पास कराने में अपनी प्रभावी भूमिका अदा की। कांग्रेस सरकार में महिला सशक्तिकरण संबंधी नीतियों को तैयार कराने और उन्हें पास कराने में अल्वा का अहम योगदान रहा है।
बनाई गई थी उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल
केंद्र में यूपीए की सरकार के दौरान 6 अगस्त 2009 को मार्गरेट अल्वा को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया। इसके बाद आगे चलकर उन्हें गुजरात, राजस्थान का राज्यपाल भी बनाया गया। किसी महिला की ओर से समाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में किए गए अहम योगदान के लिए उन्हें 2012 में मर्सी रवि अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
सर्वसम्मति से 17 दलों ने लिया फैसला
Vice Presidential Candidate Margaret Alva : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने कहा, ‘हमारी सामूहिक सोच है कि अल्वा मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।” पवार ने कहा कि कुल 17 दलों ने सर्वसम्मति से अल्वा को मैदान में उतारने का फैसला किया है और तृणमूल कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के समर्थन से वह कुल 19 पार्टियों की संयुक्त उम्मीदवार होंगी।



